Punjab
पंजुआना के सचखंडवासी नेत्रदानी सुदर्शन इन्सां को भावभीनी श्रद्धांजलि
सचखंडवासी के परिजनों को जिम्मेवारों ने किया सम्मानित
Paid Tribute: रानियां (सच कहूँ/राजेंद्र गाबा)। गांव पंजुआना के सचखंडवासी नेत्रदानी सुदर्शन इन्सां की श्रद्धांजलि स्वरूप शुक्रवार को गांव पंजुआना में नामचर्चा आयोजित की गई। नामचर्चा का शुभारंभ जगदेव सिंह इन्सां ने बेनती का भजन बोलकर किया। इसके बाद पहुंचे कविराजों ने मानव जीवन की महत्ता एवं सत्संग से जुड़े भजन-शब्द सुनाकर संगत को निहाल किया। Sirsa News
जानकारी के अनुसार सुदर्शन मेहता इन्सां कुछ दिन पूर्व अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर कुल मालिक के चरणों में जा विराजे थे। वे गांव पंजुआना के सरपंच प्रतिनिधि एवं सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार लवकेश इन्सां के ससुर थे। उन्होंने करीब 15 वर्ष पूर्व पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से नामदान की अनमोल दात प्राप्त की थी।
श्रद्धांजलि नामचर्चा में वक्ताओं ने कहा कि सचखंडवासी सुदर्शन इन्सां ने अपने जीवनकाल में न केवल अपने परिवार बल्कि आसपास के अनेक लोगों को भी डेरा सच्चा सौदा से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने पूज्य गुरु जी के मानवता भलाई कार्यों से प्रेरित होकर मरणोपरांत नेत्रदान किया, जिससे दो अंधेरी जिंदगियों में रोशनी मिली।
वक्ताओं ने नेत्रदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक बताया। इस दौरान ब्लॉक रानियां व चामल के जिम्मेवारों और सच्चे नम्र सेवादारों ने नेत्रदानी के परिजनों को सम्मानित भी किया। नामचर्चा में दोनों ब्लॉकों की साध-संगत, नेत्रदानी के परिजन तथा गांव पंजुआना की संगत बड़ी संख्या में उपस्थित रही। Sirsa News