Sirsa Weather Update: झमाझम बारिश से खिली किसानों के चेहरों पर मुस्कान!

Published On

Sirsa Weather Update: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। उमस और गर्मी के बीच मंगलवार को बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि बारिश के कारण शहर के नीचले इलाको में जलभराव देखने को मिला। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले 24 घंटे में जिले व शहर में 30 एमएम के करीब बारिश हुई है। इस बारिश से किसानों की फसलों को लाभ पहुंचेगा। Sirsa Weather Update

दिलाई उमस और गर्मी से राहत, 24 घंटे में 30 एमएम हुई बारिश

जानकारी के अनुसार शहर में सोमवार रात को हवाओं के साथ तेज बारिश हुई थी। इस बारिश के कारण शहर में जगह पानी भर गया था। मंगलवार सुबह प्रशासन की ओर से इन एरिया से पानी निकासी के प्रबंध किए गए थे। दोपहर बाद दोबारा बारिश होने के कारण इन एरिया में पानी भर गया। पानी भरने के कारण बाजारों व अन्य एरिया में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

उमस के साथ शुरू हुआ दिन | Sirsa Weather Update

अलसुबह हलकी बारिश के बाद तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धूप निकलने के साथ ही उमस भरा माहौल बन गया। दोपहर एक बजे तक कभी धूप कभी छांव की स्थिति बनी रही। वहीं दोपहर डेढ़ बजे के बाद मौसम में बदलाव हुआ और बारिश शुरू हो गई।

इन फसलों के लाभदायक है बारिश | Sirsa Weather Update

मंगलवार को हुई बारिश ग्वार, बाजारा, धान, नरमा व कपास की फसल के लिए लाभदायक मानी जा रही है। किसान रामकुमार, विनोद कुमार, सुभाष, श्रीराम वर्मा, लेखराज आदि ने बताया कि अब हो बारिश किसानों के लिए काफी लाभदायक है। बारिश से बना मौसम इन फसलों के अनुकूल बना हुआ है। किसान खेतों की निरंतर निगरानी रखे।

नरमे की फसल के अनुरुप फिलहाल मौसम बना हुआ है। बारिश के कारण फसलों को लाभ पहुंचेगा। इसके बावजूद भी किसानों से अपील है कि अपनी फसलों की निरंतर मॉनिटरिंग करें। जहां पर जरूरत अनुभव हो कृषि अधिकारियों से बातचीत स्प्रे का छिड़काव करें। Sirsa Weather Update
– सुखदेव कंबोज, उप निदेशक, कृषि विभाग

Jammu and Kashmir Assembly Elections: भाजपा ने घोषित किए 29 और प्रत्याशी

About The Author

Related Posts