Lado Lakshmi Yojana: क्या आपकी लाडो लक्ष्मी आई? जारी हुई सातवीं किस्त
9 लाख 76 हजार महिलाओं के खातों में पहुँचे 205 करोड़ रुपये
Haryana News: चंडीगढ़ (ब्यूरो)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों के खातों में सहायता राशि जारी की। मुख्यमंत्री ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना की सातवीं किस्त के तहत 9 लाख 76 हजार महिलाओं के खातों में 205 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। वहीं 18 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 35 लाख 62 हजार लाभार्थियों को 1146 करोड़ 73 लाख रुपये की राशि भेजी गई। Lado Lakshmi Yojana
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अन्य पात्र वर्गों के 64 हजार 923 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 100 करोड़ 45 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा 11 लाख 23 हजार महिलाओं के खातों में गैस सिलेंडर सब्सिडी के 38 करोड़ 54 लाख रुपये भेजे गए। दयालु योजना के तहत 5677 परिवारों को 215 करोड़ 29 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री ने बताया कि खरीफ-2025 फसल नुकसान मुआवजे के रूप में एक लाख 50 हजार 583 किसानों के खातों में 370 करोड़ 52 लाख रुपये सीधे भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में के तहत किसानों को नौ हजार 888 करोड़ रुपये के बीमा क्लेम दिए जा चुके हैं। भावांतर भरपाई योजना के तहत आलू और फूलगोभी उत्पादक 5296 किसानों को 38 करोड़ 88 लाख रुपये वितरित किए गए हैं। Lado Lakshmi Yojana