शिक्षा और रोजगार
गोहाना जिले में खरखोदा को नहीं होने देंगे शामिल- राणा
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Kharkhoda News: खरखौदा संघर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहे जन समर्पंक अभियान के तहत गाँव मटिंडु और छिनौली में पंचायत की गई। जिसमें भारी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। पंचायत में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास किया की हम किसी भी हालात में गोहाना जिले में शामिल नहीं होंगे । हंसराज राणा ने कहा कि रविवार 15 जून को खरखौदा में एक महा पंचायत की जाएगी और आंदोलन को तेज किया जाएगा।
नरेंद्र ठेकेदार सेहरी ने कहा कि अगर सरकार जनसुविधा को नजरअंदाज कर नए गोहाना जिले में शामिल करने का प्रयास करेगी तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा और किसी भी हालात में प्रस्तावित गोहाना जिले में शामिल नहीं होंगे। जनसंपर्क अभियान के तहत विकेश दहिया,नरेंद्र ठेकदार, बिजेंद्र रोहणा, पृथी सिंह, वकील सुमित दहिया, ज़ोरावर, सिकंदर, हंसराज राणा, सुरेश आदि मौजूद रहे। Kharkhoda News
यह भी पढ़ें:– Haryana: हरियाणा के इस जिले की हो गई बल्ले-बल्ले, 25 करोड़ का बजट जारी