प्लाई बोर्ड फैक्ट्री में लगी आग से लाखों का नुकसान

Published On

रादौर (सच कहूँ न्यूज)। दामला में हाफिजपुर रोड़ पर स्थित एक प्लाई बोर्ड फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। कर्मचारियों को अलसुबह करीब 3 बजे आग लगी दिखाई दी तो उन्होने फैक्ट्री संचालक को सूचना दी। जिसके बाद अग्निशमन विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते सब कुछ स्वाह हो गया। आग से हुए नुकसान का अभी आकलन नहीं हो सका। लेकिन माना जा रहा है कि यह नुकसान करोड़ो में है। शाम तक फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी रही। अश्वनी कौशिक ने बताया कि हाफिजपुर रोड़ पर उनकी श्रीराम स्टील इंडस्ट्री के नाम से फैक्ट्री है।

अलसुबह करीब 3 बजे फैक्ट्री के कर्मचारियों ने उन्हें सूचित किया कि फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। जिसके बाद उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी और वह मौके पर पहुंचे। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे फैक्ट्री का शेड, मशीनरी, ड्रायर, बिल्डिंग, रॉ मैटेरियल व तैयार माल को भारी नुकसान पहुंचा है। सौभाग्य रहा कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग किन कारणों से लगी व आग लगने से कितना नुकसान हुआ इसके बारे अभी कुछ स्पष्ट कहा नहीं जा सकता। लेकिन अंदाजा है कि आग से हुआ नुकसान करोड़ों में है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts