सिंघु बॉर्डर पर व्यक्ति का बेरहमी से कत्ल

Published On

पिटाई के बाद हाथ काट बैरिकेड से बांधा

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। सिंघु बॉर्डर पर युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार को तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर चल रहे धरना स्थल की मुख्य स्टेज के पीछे बैरिकेड पर एक व्यक्ति का शव बंधा मिला है। उसकी नृशंस तरीके से पिटाई करने के साथ ही दाहिना हाथ काटकर हत्या की गई है। शव को देखकर लग रहा है कि उसे घसीटा भी गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाशों ने व्यक्ति को इस बेरहमी से मारा है कि उसका दाहिना हाथ बाजू से काटकर शव के साथ ही बांधा गया है। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। मृतक की पहचान लखबीर सिंह पुत्र दर्शन सिंह गांव चीमा कलां, थाना सराय अमानत खान, जिला तरनतारन के रूप में हुई है।

शुक्रवार सुबह सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के मुख्य मंच के पीछे बैरिकेड पर एक व्यक्ति का शव लटका मिला। लोगों ने शव को देखकर पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। शव को उतारने नहीं दिया जा रहा था। बाद में किसान नेताओं ने आकर शव को उतरवाया। शव को सामान्य अस्पताल में भेजा गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts