विद्यार्थियों के जीवन में भी सदा खुशियों के रंग बिखरते रहें : डॉ. चरणप्रीत कौर

Published On

शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में इको फ्रेंडली होली पर प्रतियोगिता का आयोजन

Holi 2026: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, (Shah Satnam Ji College of Education) सरसा में होली के अवसर पर इको क्लब के सौजन्य से इको फ्रेंडली होली विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में डी.एल.एड. व बी.एड. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मीनाक्षी एवं डॉ. मोना सिवाच के निर्देशन में किया गया। विद्यार्थियों ने अपने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने का संदेश दिया। पोस्टरों में प्राकृतिक और जैविक रंगों के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। Sirsa News

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने रंगों और रचनात्मक चित्रों के माध्यम से जल संरक्षण, केमिकल रंगों से होने वाले दुष्प्रभाव तथा स्वच्छ और सुरक्षित होली मनाने के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कॉलेज की प्रशासिका डॉ. चरणप्रीत कौर एवं प्राचार्या डॉ. रजनी बाला ने विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों का त्योहार है, जो भारत सहित अनेक देशों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि लोग इस दिन रंग-गुलाल लगाकर, गीत-संगीत और नृत्य के साथ खुशियां मनाते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि होली के इन रंगों की तरह विद्यार्थियों के जीवन में भी सदा खुशियों के रंग बिखरते रहें। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना की गई और सभी ने सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संकल्प लिया। Sirsa News

About The Author

Related Posts