फरीदाबाद में कोरोना से एक और मौत, 268 नए केस मिले

Published On

फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। फरीदाबाद में कोरोना का संक्रमण दिनोंदिन बेकाबू हो रहा है। शुक्रवार को जहां कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। वहीं 268 नए पॉजिटिव मरीज पाए गए। हालांकि 143 मरीज ठीक होकर अपने घरों को भी लौटे। अब तक कोरोना से जिले में 426 लोगों की मौत हो चुकी है। उप सिविल सर्जन डा. रामभगत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 49601 पहुंच गया है, जबकि 47546 लोग कोरोना को मात दे चुके है। फिलहाल 225 मरीज अस्पताल में उपचाराधीन है, जबकि 1404 मरीज होम आइसोलेट पर है तथा एक्टिव केसों की संख्या 1629 पहुंच चुकी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts