शिक्षा और रोजगार
Fire: कलायत में कार में आग लगने से व्यक्ति जिंदा जला, मृतक बालू का पूर्व सरपंच
Published On
कलायत (सच कहूं/अशोक राणा)। Kalayat News: कैथल जिले के कलायत में चलती गाड़ी में आग लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। आग लगते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की गाड़िया मौके पर पहुंची लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। आग किन कारणों से लगी इसकी कोई विस्वसनीय पुष्टि नहीं हो पाई लेकिन आस पास के लोगो ने कहा कि गाड़ी में आग गैस किट के फटने के कारण लगी। यह हादसा कलायत शमशान भूमि के मुख्य द्वार के पास बस स्टैंड के पीछे एक पेड़ के नीचे हुआ। मृतक व्यक्ति की पहचान बालू के गादडा पट्टी निवासी पूर्व सरपंच रमेश के रूप में हुई है। Kalayat News
यह भी पढ़ें:– पुलिस चौकी के मुंशी की सेवा निवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित