शाह सतनाम जी छात्र महाविद्यालय में ऑनलाइन दाखिले शुरू

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

सरकारी नौकरियों हेतु फ्री कोचिंग व ऑनलाइन क्लास जारी

सरसा(सच कहूँ न्यूज)। लम्बे समय से दाखिले के लिए इंतजार कर रहे 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। कॉलेजों में मैनुअल कक्षाएं शुरू न होने के चलते कोरोना के इस दौर में 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए सम्पूर्ण शिक्षा प्रणाली के तहत शाह सतनाम जी छात्र महाविद्यालय सिरसा द्वारा ग्रैजुएशन के साथ-साथ हिंदी व अंग्रेजी भाषा में ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था की गई है। साथ ही महाविद्यालय ने सरकारी नौकरी से सम्बंधित विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग का प्रबंध किया है। इसके अतिरिक्त खेल में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए कॉलेज में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय  स्तर की स्पोर्ट्स एकेडमी व विभिन्न खेलों के लिए प्रशिक्षित कोचिज मौजूद हैं। महाविद्यालय की इस पहल का फायदा उन अभिभावकों को होगा जो वर्तमान कोरोना काल में अपने बच्चों को बाहर नहीं भेजना चाहते।

7 से 21 सितम्बर तक जारी रहेगा पंजीकरण

शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज में आर्ट, साईंस, कॉमर्स व बीए मॉस कम्युनिकेशन कोर्स के साथ ही एसएससी व बैंकिंग की कोचिंग दी जा रही है। आॅनलाइन शिक्षा के लिए नयी तकनीक से परिचित अध्यापकोंं व वर्चुअल क्लास रूम की व्यवस्था भी की गई है। महाविद्यालय में दाखिले के लिए विद्यार्थी कॉलेज की वेब साईट एसएसजेबीसी.इन के जरिये आॅनलाईन एडमिशन ले सकते हंै। पंजीकरण 7 से 21 सितम्बर तक होंगे, आॅनलाईन पंजीकरण नि:शुल्क रहेगा तथा ग्रैजुएशन में दाखिले के लिए आॅनलाईन पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

कोर्स व सीटों की संख्या

स्नातक कोर्स में बीए-800 सीटें, बीएएमसी-40 सीटें, बीकॉम-60 सीटें, बीएससी-40 सीटें, बीसीए-40 सीटें, डीपीएड-50 सीटें एवं स्नातकोत्तर कोर्स में बीपीएड-50 सीटें, एमए मास कम्यूनिकेशन-20 सीटें, एमकॉम-20 सीटें, एमएससी ज्योग्राफी व मैथ-20-20 सीटें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts