Haryana Bijli Bill: हरियाणा वालों के लिए बढ़िया खबर, 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, ऑनलाइन आवेदन कर उठाएं लाभ

Published On

फतेहाबाद (सच कहूँ/हरभजन)। Haryana Bijli Bill: बिजली बिलों के बढ़ते बोझ से राहत दिलाने और हर घर को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आमजन के लिए वरदान साबित हो रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से अब आम नागरिक अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर न केवल मुफ्त बिजली प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी अर्जित कर सकते हैं। डीसी डॉ. विवेक भारती ने जिला वासियों से इस जन कल्याणकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह पहल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ आर्थिक बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

डीसी ने बताया कि योजना के तहत पात्र परिवार अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित कर हर माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त कर सकते हैं। इससे एक परिवार को प्रतिवर्ष लगभग 15,000 से 18,000 रुपये तक की बचत संभव है।

केंद्र सरकार दे रही योजना पर सब्सिडी | Haryana Bijli Bill

डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि सोलर संयंत्र स्थापना पर केंद्र सरकार द्वारा आकर्षक सब्सिडी प्रदान की जा रही है।1 किलोवाट सिस्टम पर 30,000 रुपये, 2 किलोवाट सिस्टम पर 60,000 रुपये तथा 3 किलोवाट या अधिक पर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है।  डीसी ने बताया कि जिन परिवारों की परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है, उन्हें राज्य सरकार की ओर से भी अतिरिक्त सब्सिडी प्रदान की जा रही है। दो किलोवाट का संयंत्र स्थापित कराने पर कुल 1 लाख 10 हजार रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध करवाई जा रही है। योजना के तहत उपभोक्ता अतिरिक्त उत्पन्न बिजली को बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम्स) को बेचकर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकते हैं। इससे न केवल बिजली बिलों से राहत मिलेगी बल्कि परिवार की आमदनी में भी वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें:– Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़ में पासपोर्ट कार्यालय को उड़ाने की धमकी से हड़कंप

About The Author

Related Posts