धमकी भरा व्हाट्सऐप सरपंच से मांगी 50 लाख की फिरौती

Published On

रोहतक। (सच कहूँ न्यूज) रोहतक जिले के गांव मोखरा के सरपंच को व्हाट्सऐप पर धमकी मिली है कि अगर 10 अप्रैल तक 50 लाख रुपये नहीं दिए गए तो 11 अप्रैल तक वह नहीं बचेगा। (Rohtak) मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।हरियाणा राज्य के रोहतक जिले में स्थित मोखरा गांव के सरपंच नीटू ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात को वह अपने दोस्त के पास लाढोत रोड पर आया हुआ था उस समय लगभग 8 बजकर 52 मिनट पर उसके व्हाट्सऐप पर मैसेज आया कि 10 अप्रैल तक 50 लाख रुपये तैयार रखना नहीं तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। मैसेज के जरिए ही हां या ना का जवाब भी मांगा गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts