हरियाणा खेल मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। एक महिला कोच की शिकायत पर हरियाणा के खेल मंत्री एवं पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354ए, 354बी, 342 और 506 के तहत दर्ज किया गया है। जूनियर एथलेटिक्स कोच ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि मंत्री ने उन्हें गलत तरीके से छुआ और ह्यखुश करनेह्य को कहा था। कोच ने आरोपों के तहत शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया था। सिंह ने इन आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts