Haryana Weather News: हरियाणा के सरसा समेत इन 17 जिलों को मौसम विभाग ने अभी-अभी चेतावनी जारी की है….ध्यान से पढ़ लो

Published On

Haryana Weather News:हिसार (संदीप सिंहमार)। हरियाणा में पहाड़ों की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत राज्य के पांच जिलों में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश दर्ज की गयी। सर्दी के मौसम की यह पहली बारिश मानी जा रही है, जिससे दिन के समय भी ठंड का असर बढ़ गया। बारिश के कारण हालांकि कई इलाकों में कोहरा छंटने से दृश्यता में सुधार हुआ है। राजस्थान से सटे जिलों और मध्य हरियाणा में शीतलहर का प्रभाव अधिक देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने स्पष्ट किया है कि अगले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है।

उधर, जी टी रोड बेल्ट के जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। गुरुग्राम और फरीदाबाद के अलावा पानीपत, भिवानी और झज्जर में भी हल्की बारिश हुई। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार के लिए भी हरियाणा के 17 जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। अलर्ट वाले जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल, गुरुग्राम, पलवल और नूंह शामिल हैं। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और बुजुर्गों एवं बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। अमित.श्रवण

About The Author

Related Posts