Sirsa: पीर बस्ती के जरूरतमंद परिवार के लिए सरसा ब्लॉक की साध-संगत ने दिखाई इंसानियत

Published On

परिवार की दो बेटियों के विवाह में साध-संगत ने घरेलू सामान देकर किया सहयोग

Aashirwad Campaign: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। जरूरत के समय किया गया सहयोग ही सच्ची इंसानियत की पहचान होता है। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक सरसा की साध-संगत ने शहर की पीर बस्ती के एक जरूरतमंद परिवार की दो बेटियों की शादी में सहयोग कर मानवता की मिसाल पेश की। पीर बस्ती निवासी रविंद्र और रोशनी की बेटियां परीक्षा और पूजा के विवाह को लेकर परिवार चिंतित था। रविंद्र लंबे समय से बीमार है और बेटा भी छोटा है, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बेटियों की शादी करना परिवार के लिए कठिन हो रहा था। Sirsa News

जब इस बारे में सरसा ब्लॉक के जोन नंबर-10 की साध-संगत को जानकारी मिली तो उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की आशीर्वाद मुहिम के तहत परिवार की मदद करने का निर्णय लिया। साध-संगत ने दोनों बेटियों को शादी के लिए घरेलू जरूरत का सामान भेंट किया। इसमें दो डबल बैड, कुर्सियां, मेज, बर्तन, कपड़े, पेटी, गद्दे, चद्दरें सहित अन्य जरूरी सामान शामिल था। साध-संगत के इस सहयोग से परिवार को बेटियों के हाथ पीले करने में बड़ी राहत मिली।

परिवार ने शादी में सहयोग करने पर साध-संगत और पूज्य गुरु जी का आभार जताया

इस अवसर पर जोन प्रेमी सेवक हरबंस लाल इन्सां, सुखदर्शन, मनीष, उमेश, राहुल, अरुण, प्रेम उपवेजा, वीना बजाज इन्सां, किरण इन्सां, सुखप्रीत इन्सां, रेखा इन्सां, ममता इन्सां, अंजू इन्सां, ऊषा इन्सां व कोमल इन्सां सहित अन्य साध-संगत मौजूद रही। वहीं परिवार के सदस्यों ने बेटियों की शादी में सहयोग करने पर साध-संगत और पूज्य गुरु जी का आभार जताया।

ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण साध-संगत से मदद की अपील की गई थी, जिसके बाद सभी ने मिलकर दोनों बेटियों की शादी में घरेलू जरूरत का सामान देकर सहयोग किया। Sirsa News

About The Author

Related Posts