डबवाली के गांव लोहगढ़ के सरपंच व पंचों ने उठाया ग्रामीणों की बुढ़ापा पेंशन का मुद्दा

Published On

कई पात्र ग्रामीणों की बुढ़ापा पेंशन पिछले कई महीनों से लंबित है: सरपंच

डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। लोहगढ़ गांव में ग्राम सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की कार्रवाई ग्राम सचिव प्रवीण कुमार द्वारा प्रारंभ की गई। इस अवसर पर सरपंच मनदीप, पंच रमेश कुमार, मंगतराम, प्रदीप कुमार सहित अन्य पंचगण, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, सफाई कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष व महिलाएं उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सरपंच व पंचों ने गांव की प्रमुख समस्याएं ग्राम सभा के समक्ष रखीं। Sirsa News

उन्होंने बताया कि कई पात्र ग्रामीणों की बुढ़ापा पेंशन पिछले कई महीनों से लंबित है, जिससे जरूरतमंदों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा गांव की गलियों की नियमित सफाई तथा जोहड़ों की सफाई का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। ग्राम सचिव प्रवीण कुमार ने ग्रामीणों को फैमिली आईडी और इनकम आईडी से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना का नाम परिवर्तित कर जी राम जी रखा गया है और इसके तहत विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

ग्राम सचिव ने स्पष्ट किया कि सफाई कार्य के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन अभी तक किसी ठेकेदार ने टेंडर नहीं उठाया है। उन्होंने बताया कि जोहड़ों से निकलने वाले कचरे को डालने के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध न होने के कारण टेंडर प्रक्रिया लंबित पड़ी है। बैठक में ग्रामीणों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ग्राम पंचायत की ओर से आश्वासन दिया गया कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान करवाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। Sirsa News

About The Author

Related Posts