दो दिन में झज्जर शहर से तीन नाबालिग गायब

Published On

पुलिस के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा (missing)

  • शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक का दिया अल्टीमेटम

झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। झज्जर शहर में बुधवार देर शाम से गायब दो नाबालिग लड़कियों (missing) का अभी सुराग नही मिला था कि वीरवार सुबह करीब 7.30 बजे एक 13 वर्षीय लड़के के गायब होने की सूचना से लोगों में पुलिस के प्रति रोष उत्पन्न हो गया।  जानकारी के अनुसार बुधवार शाम हरिपुरा मोहल्ला व कांशी गिरिजी मंदिर के पीछे रहने वाली दो लड़कियां घर से टयूशन पढ़ने के लिए गई थी। लेकिन जब 6 बजे तक दोनों लड़कियां अपने-अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने अपनी ओर से उन्हें ढ़ंढने का प्रयास किया।

  •  लड़कियों का कोई सुराग नहीं लगा।
  • थक-हार का परिजनों ने पुलिस में लड़कियों के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
  • पुलिस व परिजन रात भर लड़कियों की तलाश में घूमते रहे।
  • परन्तु लड़कियों का कोई सुराग नहीं लगा।

वहीं वीरवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गाजीकमाल मंदिर के पास रहने वाले एक 13 वर्षीय लड़के के गायब होने की सूचना जैसे ही शहर में फैली लोगों का रोष बढ़ गया। सैकड़ों की तादाद में शहरवासी एसएसपी कार्यालय पहुंचे और एसएसपी से मुलाकात की।

  • एसएसपी अशोक कुमार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही गायब हुए तीनों बच्चों को ढूंढ लिया जाएगा।
  • एसएसपी से मिलने के बाद भारी संख्या में लोग पंजाबी धर्मशाला में इकट्ठा हुए।

-आक्रोशित लोगों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि पुलिय या तो शुक्रवार शाम 3 बजे तक बच्चों को ढूंढे वरना झज्जर को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। आक्रोशित लोगों का कहना था कि इससे पहले भी बच्चों के अपहरण के प्रयास हो चुके हैं। लेकिन पुलिस ने किसी भी प्रकार की सख्ताई नहीं दिखाई है। वहीं पुलिस तीनों नाबालिग बच्चों की तलाश में सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts