शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज में वेट और पावर लिफ्टिंग के हुए ट्रायल

Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज में शनिवार को आल इंडिया यूनिवर्सिटी के लिए वेट और पावर लिफ्टिंग के ट्रायल्स हुए। जिनमें विभिन्न 10 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी की सलेक्शन कमेटी से पहुंचे अशोक शर्मा और बलदेव सिंह ने खिलाड़ियों के ट्रायल्स लेते हुए अलग अलग वेट कैटेगरी में खिलाड़ियों का चयन किया। शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के सहायक प्राध्यापक अमित ने बताया के ट्रायल्स में मुख्यत: 66 किलोग्राम कैटगरी में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के विशाल का चयन किया गया है।

इसके अलावा 74 किलोग्राम कैटगरी में भी इसी महाविद्यालय के गुरजोत अरोड़ा का चयन हुआ है। गुरजोत अरोड़ा का चयन सीनियर एशियाई पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए भी हो चुका है। जोकि 24 से 30 दिसंबर तक तुर्की के इस्ताम्बुल शहर में होगी। 49 किलोग्राम वेट कैटगरी में एमएम कॉलेज फतेहाबाद की छात्रा शालिनी का चयन हुआ है। चयनित सभी खिलाड़ी आल इंडिया यूनिवर्सिटी में चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी सिरसा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर कॉलेज से अजित घनघस, राजबीर, हरचरण, इन्द्रजीत मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts