बहादुरगढ़ में शव को कुत्तों ने नोंच खाया

Published On

बहादुरगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। बहादुरगढ़ इलाके में हृदय को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। गांव छारा में सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई। मौत के बाद कुत्तों ने उसके शव को काफी हद तक नोंच डाला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार गांव छारा निवासी जिला पार्षद राजीव दलाल शनिवार की सुबह टहलने के लिए निकले थे। बाईपास पर सड़क किनारे उन्हें एक शव नजर आया। नजदीक गए तो शव बुरी तरह से कुचला हुआ था।

यह भी पढ़ें:– अकाली दल ने जगमीत बराड़ को पार्टी से निकाला 

इतना ही नहीं कुत्तों ने शव को बुरी तरह से नोंच खाया था। यह देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सूचना पाकर मांडोठी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक के कपड़ों से पहचान संबंधित कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस शव को बहादुरगढ़ ले गई और नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष आंकी जा रही है। चेहरा व शरीर का अन्य हिस्सा कुचला हुआ है। संभवत: रात को किसी वाहन तले कुचले जाने से उसकी मौत हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts