एक्टिवा सवार से 1.35 लाख की लूट

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

राजपुरा (सच कहूँ न्यूज)। बाइक सवार लुटेरे दिनदहाड़े एक्टिवा सवार व्यक्ति से 1.35 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद आरोपियों के जल्द पकड़ने की बात कही है।

बाइक पर सवार दो युवक उसका नोटों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए

जानकारी के अनुसार सिटी थाना से रिटायर्ड हुए इंस्पेक्टर नेत्र सिंह के बेटे तरनजीत सिंह ने कस्तूरबा रोड पर स्थित पीएनबी की ब्रांच से जरूरी कार्य के लिए 1.35 लाख रुपये निकलवाकर अपनी एक्टिवा में रख दिए और जरूरत का सामान लेने के लिए निकल गया। नजदीक ही इंदिरा मार्केट में वो सामान लेने के लिए रुका था।

जैसे ही उसने एक्टिवा की डिक्की खोली तो पीछे से ही उसकी रैकी करते आ रहे बाइक पर सवार दो युवक उसका नोटों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बाइक चलाने वाले ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना मुंह ढका हुआ था।

मौके पर टीम के साथ पहुंचे ट्रैफिक पुलिस प्रभारी महंगा सिंह ने कस्तूरबा रोड पर स्थित रवि बुक डिपो पीएनबी बैंक व अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद कहा कि आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts