10 करोड़ की हेरोइन बरामद

Published On

जालंधर (एजेंसी)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 136 बटालियन ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक 1074 ग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए बतायी जा रही है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि बीएसएफ ने इस वर्ष अब तक 402 किलो 278 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अतिरिक्त जवानों ने भारतीय सीमा लांघने के आरोप में 91 लोगों को गिरफ्तार किया है तथा 10 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराए हैं। इसके अतिरिक्त 57 मैग्जीन, 650 कारतूस, 10 पाक सिम कार्ड, छह पाक मोबाइल फोन और 32 हथियार बरामद किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts