बाईक सवार युवक मोबाइल छीनकर फरार

Published On

अबोहर (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। शहर में असामाजिक तत्वों द्वारा लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही, जिसके चलते मंगलवार सुबह फिर से गली नंबर 15 बी स्थित एक मोबाईल कीदुकान से दो युवक करीब 20 हजार के मोबाईल लूटकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें:– खाला तोड़ने के मामले में कार्रवाई नहीं पेट्रोल भरी बोतल लेकर चढ़ा टंकी पर

जानकारी के अनुसार गली नंबर 15-बी स्थित गुंबर मोबाईल शॉप पर दो युवक बाईक पर सवार होकर आए जिनमें से एक युवक दुकान पर आया और मोबाईल दिखाने को कहा। जेसे ही दुकान मालिक ने उन्हें दो मोबाइल दिखाए और अपना फोन चॉर्जर लगाने लगा तो इतने में उक्त युवक दोनों मोबाईल लेकर वहां से भागा और अपने साथी के बाइक पर फरार हो गया। इस घटना में दुकान मालिक को करीब 20 हजार को नुकसान हो गया। दुकान मालिक ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts