ब्लॉक समाना की साध-संगत ने किया 15 यूनिट रक्तदान

Published On

पटियाला। जिला पटियाला की साध-संगत की ओर से राजिन्द्रा ब्लड बैंक में पाई जा रही रक्त की कमी को देखते शुरू की गई रक्तदान कैंप लगाने की मुहिम लगातार जारी है। आज ब्लॉक समाना के सेवादारों की ओर से पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां जी के पवित्र अवतार माह की खुशी में ब्लड बैक राजिन्द्रा में पहुंचकर 15 यूनिट खूनदान किया गया। उल्लेखनीय है कि ब्लड बैंक राजिन्द्रा अस्पताल में रक्त की बहुत ज्यादा कमी पाई जा रही है, जिस कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

राजिन्द्रा अस्पताल के डॉक्टरों ने डेरा सच्चा सौदा से रक्त की माँग की और कैंप लगाने के लिए कहा। इस मौके राजिन्द्रा अस्पताल की डॉक्टर स्मृति ने कहा कि सेवादारों का जज्बा काबिले तारीफ है और सुखविन्दर सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण इन दिनों में रक्त की बहुत अधिक कमी पाई जा रही थी। इस कमी को पूरा करने के लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने बहुत ज्यादा सहयोग दिया।

इस मौके 45 मैंबर हरमिन्दर नोना ने कहा कि सेवादारों का यह जज्बा पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की देन है। क्योंकि इंसानियत क्या होती है यह सब पूज्य गुरू जी ने ही सिखाई है। उन्होंने कहा कि यह खूनदान कैंप लगाने की मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस मौके ब्लाक समाना के 15 मैंबर अमित इन्सां, गगन इन्सां, बिकी इन्सां, सनी इन्सां, ललित इन्सां, सागर अरोड़ा, महिंद्र पाल इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सेवादार उपस्थित थे।

About The Author

Latest News

अमेरिका ने सऊदी से बनाई दूरी? हूतियों के खिलाफ मदद से इनकार के बाद मिस्र की ओर बढ़े MBS, जानें पूरी कहानी
‘पैन-इंडिया’ टैग पर नानी ने जताई नाराजगी, बोले- ‘जवान-पठान को क्यों नहीं कहते?’
Gardening Tips: घर के गमले में उगाएं मीठे अंगूर, बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं; जानें आसान तरीका
भाजपा की 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' एक राजनीतिक स्टंट है, उन्हें पहले 2007-17 के दौरान अपनी भूमिका के बारे में जवाब देना चाहिए: बलतेज पन्नू
मानसिक स्वास्थ्य भी स्वास्थ्य देखभाल का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है: पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना में न्यूरोटिक और तनाव संबंधी विकारों का इलाज शामिल

Related Posts