Punjab
Chandigarh Petrol-Diesel News: चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल भरवाने की लिमिट तय, दोपहिया और कार चालकों के लिए नए नियम लागू
सप्लाई कम पड़ने पर Chandigarh में नया नियम लागू, अब सीमित मिलेगा पेट्रोल-डीजल
Chandigarh में पेट्रोल-डीजल भरवाने को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सूत्रों के मुताबिक शहर में अब वाहनों के लिए फ्यूल भरवाने की अधिकतम सीमा तय कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यह फैसला तेल की सप्लाई में कमी को देखते हुए लिया गया है।
दोपहिया और कारों के लिए तय हुई लिमिट
नई व्यवस्था के अनुसार—
दोपहिया वाहन (बाइक-स्कूटर) में एक दिन में अधिकतम 500 रुपये तक पेट्रोल-डीजल भरवाया जा सकेगा
चारपहिया वाहन (कार) में अधिकतम 1500 रुपये तक तेल भरवाने की अनुमति होगी
यह नियम शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लागू कर दिया गया है
सप्लाई कम होने के कारण लिया गया फैसला
पेट्रोल पंप कर्मचारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से तेल की सप्लाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में यह कोशिश की जा रही है कि सभी लोगों को जरूरत के हिसाब से ईंधन मिल सके और किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी कारण कई पेट्रोल पंपों के बाहर सूचना पोस्टर भी लगाए गए हैं, ताकि ग्राहकों को पहले से जानकारी मिल सके।
आज से लागू हुए नए नियम
सूत्रों के मुताबिक यह व्यवस्था आज से ही लागू कर दी गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इस पर आधिकारिक विस्तृत बयान सामने नहीं आया है, लेकिन कई पंपों पर लिमिट लागू होने की चर्चा तेज है।
लोगों ने दिया मिला-जुला प्रतिक्रिया
कुछ स्थानीय लोगों ने इस फैसले का समर्थन किया है। उनका कहना है कि तय सीमा होने से तेल की बचत होगी और ज्यादा लोगों तक सप्लाई पहुंच पाएगी। वहीं कुछ वाहन चालकों का मानना है कि लंबी दूरी तय करने वालों को इससे दिक्कत हो सकती है।
