मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का दौरा, सुविधाओं और मरीजों की देखभाल का जायजा लिया

Published On

एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट को नवीनतम सुविधाओं वाले विश्व स्तरीय स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

  • कैंसर देखभाल में कोई समझौता नहीं; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बी.एफ.यू.एच.एस. में तकनीकी अपग्रेड और मानव संसाधन को मजबूत करने के आदेश दिए
  • पंजाब सरकार बी.एफ.यू.एच.एस. कैंसर इंस्टीट्यूट को अत्याधुनिक सुविधाओं और बढ़े हुए कार्यबल के साथ बदल देगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • रोबोटिक सर्जरी शुरू की जाएगी, मरीजों की देखभाल बढ़ाने के लिए स्टाफ की भर्ती की जाएगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

बठिंडा (सच कहूँ न्यूज़)। Bathinda News: पंजाब में कैंसर देखभाल को अपग्रेड करने के लिए निर्णायक प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बी.एफ.यू.एच.एस.) में एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक निरीक्षण किया और उन्होंने बुनियादी ढांचे, तकनीकी तथा मानव संसाधन के व्यापक सुधार के आदेश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि इलाज के मानकों में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। Bathinda News

परिवर्तन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि संस्थान को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें रोबोटिक सर्जरी सहित उन्नत सुविधाओं की शुरुआत की जाएगी और स्टाफ की भर्ती को मजबूत करने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएंगे, जिसका उद्देश्य मालवा क्षेत्र में मरीजों की देखभाल को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाना है। Bathinda News

अस्पताल के अचानक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संस्थान के कामकाज का जायजा लिया और जमीनी हकीकतों का मूल्यांकन करने तथा तुरंत ध्यान देने वाले क्षेत्रों की पहचान करने के लिए मुख्य हितधारकों से बातचीत की। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘इस दौरे का उद्देश्य संस्थान को समर्थन देना और मजबूत करना है, न कि कमियों को ढूंढना। दौरे का व्यापक उद्देश्य इसे पूरे राज्य के लिए प्रमुख स्वास्थ्य देखभाल केंद्र में बदलना है।’

मुख्यमंत्री ने पुष्टि की, ‘बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बी.एफ.यू.एच.एस.) में एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होगा। यह अस्पताल पहले से ही मालवा क्षेत्र के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है और हमारी कोशिश है कि इसे पूरे पंजाब में अग्रणी स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के रूप में और मजबूत किया जाए।’ Bathinda News

लगातार अपग्रेडेशन की जरूरत पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘इस दौरे का उद्देश्य खामियां ढूंढना नहीं है, बल्कि इस संस्थान को राज्य भर में प्रमुख स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के रूप में विकसित करना है। दौरे के दौरान मैंने इस महत्वपूर्ण संस्थान की जमीनी हकीकतों और जरूरतों से अवगत कराने के लिए सभी मुख्य हितधारकों से बातचीत की।’

मरीजों के इलाज को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि संस्थान में कई जरूरी सुविधाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘कई सुविधाएं शुरू करके मरीजों की सेहत सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। इस अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी भी शुरू की जाएगी ताकि मरीजों को बड़े स्तर पर लाभ पहुंच सके।’

इलाज के तरीकों को आधुनिक बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘इस अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने के लिए जल्द से जल्द जरूरी कदम उठाए जाएंगे और इसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।’

स्टाफ की चिंताओं पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अस्पताल इस समय स्टाफ की कमी का सामना कर रहा है। उन्होंने तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे पता चला है कि अस्पताल में स्टाफ की कमी है, इसलिए बड़े जनहित में अतिरिक्त स्टाफ की भर्ती के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।’

पंजाब सरकार की सुलभ स्वास्थ्य देखभाल के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘आयुष्मान कार्ड धारक और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के लाभार्थी इस सर्वाेत्तम कैंसर केयर अस्पताल में इलाज के हकदार हैं। पंजाब सरकार राज्य के सभी लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।’ Bathinda News

About The Author

Related Posts