सबको बारिश का इंतजार, दो दिन और पड़ेगी गर्मी

Published On

मानसून भटक जाने के कारण मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में पिछले दस दिनों से भीषण गर्मी के चलते लोग बेहाल है। ऊपर से पावर कट लोगों की बैचैनी और बढ़ा रहे हैं। ऐसे में लोग अब मौसम के बदलने का इंतजार कर रहे है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के पूवार्नुमान की मानें तो लोगों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। पंजाब के लोगों को दो दिन और भीषण गर्मी की मार झेलनी होगी। फिर आसमान से राहत बरसेगी। विभाग की मानें तो रविवार को पंजाब के कई जिलों में मौसम साफ रहेगा और तपिश बरकरार रहने से पारा बढ़ेगा। एक दो जिलों में दिन में बादल नजर आ सकते हैं, लेकिन वह भी कुछ देर के लिए।

 मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा

विभाग के मुताबिक आज मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और गर्मी का प्रकोप रहेगा। इसके बाद छह जुलाई से पंजाब में मानसून के बरसने के आसार है। कई जिलों में तेज बारिश तो कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती। मौसम का यह मिजाज 10 जुलाई तक बरकरार रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts