मान का एक्शन: पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत रिश्वत केस में गिरफ्तार

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को रिश्वत के मामले में पंजाब विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। इस केस में दो दलाल भी गिरफ्तार हुए है। गौरतलब हैं कि पिछले दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ कथित पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना घोटाले के संबंध में भी कार्रवाई का संकेत दिया था। सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी ने कई मौकों पर मामले में धर्मसोत की गिरफ्तारी की मांग की थी।

क्या है मामला

पूर्व मंत्री साधु सिंह पर मोहाली की फॉरेस्ट लैंड पर पर्मिशन देने को लेकर बड़े घोटाले और घूसखोरी के आरोप लगे हैं। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान विजिलेंस की टीम को बताया कि धर्मसोत एक पेड़ काटे जाने के बदले 500 रुपए की रिश्वत लेते थे। इतना ही नहीं वह नए पेड़ लगाने के बदले भी रिश्वत लिया करते थे। रिश्वत के पैसों का हिस्सा सीधे धर्मसोत के पास जाता था।

भगवंत मान ने दिया था धर्मसोत की गिरफ्तारी का संकेत

यह पूछे जाने पर कि उनकी सरकार इस मामले में क्या कर रही है, सीएम भगवंत मान ने कहा था। “जल्द ही साधु सिंह धर्मसोतपंजाब से बड़ी खबर आई है। यहां कांग्रेस की कैप्टन अमरिंदर सरकार में वन मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब विजिलेंस ने देर रात साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी है। मोहाली डीएफओ की गिरफ्तारी के बाद पकड़े गए कॉन्ट्रेक्टर ने पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को रिश्वत देने का खुलासा किया है। इस मामले में दो दलाल भी गिरफ्तार हुए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts