Body Donation: हरमोलक सिंह इन्सां का पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान 

हरमोलक सिंह इन्सां ने गाँव किशनगढ़ के 6वें और ब्लॉक बरेटा के 30वें शरीरदानी होने का गौरव किया हासिल 

Sarvesh Kumar Picture
Published On

बरेटा (सच कहूँ/कृष्ण भोला)। Body Donation: डेरा सच्चा सौदा की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक बरेटा के गाँव किशनगढ़ निवासी हरमोलक सिंह इन्सां (91) ने गाँव किशनगढ़ के 6वें और ब्लॉक बरेटा के 30वें शरीरदानी होने का गौरव हासिल किया है। उनका पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया गया, जिस पर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र शोध करेंगे। जानकारी के अनुसार हरमोलक सिंह इन्सां ने जीते जी मरणोपरांत शरीरदान करने का प्रण लिया हुआ था।

उनके इस प्रण को पूरा करते हुए उनके बेटे भरपूर सिंह इन्सां, गमदूर सिंह इन्सां, पौत्र सुखचैन सिंह इन्सां, गुरप्रीत सिंह इन्सां, गुरदीप सिंह इन्सां व परिवार ने पार्थिव शरीर को चिकित्सा शोध के लिए आयुर्वेद मेडिकल यूनिवर्सिटी कान्हपुर रोड, फतेहगढ़, जिला फरुर्खाबाद (उत्तर प्रदेश) को दान कर दिया।  मृतक के निवास स्थान से परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, क्षेत्र के निवासी, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर कमेटी के सेवादार व बड़ी संख्या में साध-संगत ने ‘शरीरदानी हरमोलक सिंह इन्सां अमर रहे’ के नारों के साथ अंतिम विदाई दी।

इससे पहले उनकी बेटियां बलजीत कौर इन्सां, बलवीर कौर इन्सां, पौत्र/पौत्रियां किरणपाल कौर इन्सां, गुरमीत कौर इन्सां और जसवीर कौर इन्सां ने अर्थी को कंधा दिया। ब्लॉक के प्रेमी सेवक कृष्ण सिंह भोला इन्सां ने बताया कि ब्लॉक बरेटा से यह 30वां और गाँव  किशनगढ़ का 6वां शरीरदान है। इस कार्य से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र मृतक के शरीर पर नई खोज करेंगे, जो समाज के लिए उपयोगी होगी। इस मौके पर महेन्द्र सिंह इन्सां, जसवीर सिंह इन्सां, प्रेमी सेवक प्रताप सिंह इन्सां, गाँव व शहर के सच्ची प्रेमी समिति के सदस्य व साध-संगत उपस्थित रही। 

गाँव के सरपंच तरसेम सिंह ने हरमोलक सिंह इन्सां के परिजनों द्वारा किए गए शरीरदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि हरमोलक सिंह इन्सां ने जहाँ जीते जी डेरा सच्चा सौदा के साथ जुड़कर अनेक समाज भलाई के कार्य किए, वहीं मरणोपरांत भी समाज के लिए बड़ा काम कर अपना नाम शरीरदानियों की सूची में दर्ज करवा दिया। इसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है।Body Donation

About The Author

Related Posts