Punjab
Meri Rasoi Yojana: स्वास्थ्य मंत्री ने पटियाला में राशन किटें वितरित कर शुरु की ‘मेरी रसोई’
‘मेरी रसोई’ योजना से गरीब-जरूरतमंद परिवारों को मिल रहा सहारा: डॉ. सिंह
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: पंजाब सरकार द्वारा लोक भलाई के लिए चलाई जा रही योजनाओं के तहत बुधवार को पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार भलाई मंत्री ने पटियाला के दशमेश नगर में ‘मेरी रसोई’ योजना के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को राशन किटें वितरित कीं। इस मौके पर करीब 500 परिवारों को रोजाना उपयोग वाली राशन सामग्री से भरी किटें प्रदान की गई।
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार हर वर्ग के लोगों की भलाई के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी परिवार अपने आप को अकेला, बेसहारा या लाचार न समझे। पंजाब सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ‘मेरी रसोई’ योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना है ताकि उन्हें रोजमर्रा की जिÞंदगी में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा लोक भलाई को ध्यान में रखते हुए ऐसी कई अन्य योजनाएं भी सफलतापूर्वक चलाई जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ आम लोगों तक पहुँच रहा है। इलाके के निवासियों ने पंजाब सरकार द्वारा दी जा रही सहायता के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि ‘मेरी रसोई’ जैसी योजनाएं जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ा सहारा साबित हो रही हैं। लोगों ने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे ये प्रयास समाज में साझ और भरोसे को और मजबूत कर रहे हैं। इस मौके जसवीर सिंह गांधी, चरनजीत सिंह एसके, गजन सिंह के अलावा खाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद थे।
About The Author