विधायक नरिंदर भराज ने दो पार्कों का किया उद्घाटन

Published On

गांव बालद कलां में 20 लाख की लागत से हुए तैयार

भवानीगढ़ (सच कहूँ/विजय सिंगला)। क्षेत्रीय विधायक नरिंदर कौर भराज (Narinder Kaur Bharaj) ने गांव बालद कलां में विकास कार्यों को और मजबूती देते हुए लगभग 20 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए दो सुंदर पार्कों का उद्घाटन कर उन्हें आम जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ मनोरंजन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि ये पार्क ग्रामीणों के लिए सुबह-शाम की सैर, व्यायाम और बच्चों के खेलने के लिए उपयुक्त स्थान साबित होंगे। Bhawanigarh News

विधायक भराज ने आगे कहा कि गांवों के आधुनिक विकास और सुंदरता बढ़ाने के लिए इस तरह के प्रोजेक्ट बेहद जरूरी हैं। इससे न केवल पर्यावरण सुधरेगा बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन पार्कों की देखभाल अपनी जिम्मेदारी समझें और इन्हें साफ-सुथरा व सुरक्षित बनाए रखने में योगदान दें। विधायक ने बताया कि हलके के अन्य गांवों में भी इसी तरह के विकास कार्य लगातार जारी हैं और आने वाले समय में नए प्रोजेक्ट लागू किए जाएंगे। इस मौके पर पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। Bhawanigarh News

यह भी पढ़ें:– New PRTC Bus: पीआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 100 नई बसें

About The Author

Related Posts