पंजाब की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 3 किलो से अधिक हेरोइन बरामद

Published On

जालंधर (एजेंसी)। पंजाब के अबोहर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की दूसरी वाहिनी ने गुरूवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक से 3632 ग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 18 करोड़ रुपए बतायी जा रही है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ की दूसरी वाहिनी ने सीमा के नजदीक से 3110 ग्राम हेरोइन बरामद की है जबकि 52 वाहिनी ने 522 ग्राम हेरोइन बरामद की है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इस वर्ष अब तक 40 किलो 239 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अतिरिक्त जवानों ने भारतीय सीमा लांघने के आरोप में तीन भारतीय और 11 पाकिस्तानी लोगों को गिरफ्तार किया है तथा एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया है। इसके अतिरिक्त पांच मैगजीन, 43 कारतूस और पांच हथियार बरामद किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts