Abohar News: पड़ोसी हुड़दंगियों ने किया परिवार पर हमला

Published On

बाप-बेटी और रिश्तेदार घायल | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गांव तूतां निवासी एक बाप-बेटी और उसके रिश्तेदारों को पड़ोसी के हुड़दंगी युवकों ने हमला कर घायल कर दिया जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। यह लोग उक्त युवकों का घर के बाहर बैठने का विरोध कर रहे थे। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। Abohar News

उपचाराधीन विनोद कुमार पुत्र राम स्वरुप और बृजमोहन पुत्र धर्मपाल निवासी गुमजाल ने बताया कि कल वे अपने रिश्तेदार मदन लाल पुत्र पतराम निवासी तूतां के घर उनसे मिलने के लिए गए हुए थे जिनका अपने पडाÞेसी कुछ युवकों से विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि मदन लाल के पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक अक्सर उनके घर के आगे जोटियां बनाकर बैठ जाते हैं जिस बारे में मदन लाल ने कई बार उन्हें वहां बैठने से रोका था और इस बारे में 11 सितम्बर को कलरखेड़ा चौकी में शिकायत भी दी थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। Abohar News

यह भी पढ़ें:– रोष: नर्सिंग छात्राओं व देश भगत यूनिवर्सिटी मैनेजमैंट में बढ़ा तनाव

About The Author

Related Posts