शिक्षा और रोजगार
गर्म पानी की बाल्टी में गिरने से ढ़ाई वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
मलौद/मालेरकोटला। (सच कहूँ/गुरतेज जोशी) ढ़ाई वर्षीय एक मासूम बच्चे की गर्म पानी की बाल्टी में गिरने से मौत हो जाने की दुखदायी खबर है। यह घटना पायल के नजदीक थाना मलौद अधीन आते गांव रोसियाना की है, जहां मां ने अपने ढ़ाई वर्षीय बच्चे मनवीर सिंह को नहलाने के लिए बिजली की राड लगाकर बाल्टी में पानी गर्म किया व पानी पूरा गर्म होने के बाद मां ने बच्चे को बाल्टी के पास बिठा दिया व बिजली की राड उतारकर अंदर रखने चली गई, इस दौरान बच्चा गर्म पानी की बाल्टी पकड़कर खड़ा हो गया व किसी तरह ज्यादा गर्म पानी की बाल्टी में गिर गया। बच्चे को गंभीर हालत में राजिन्द्रा अस्पताल पटियाला ले जाया गया, जहां उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया लेकिन इलाज दौरान बच्चे की मौत हो गई।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।