नामचर्चा में पांच जरुरतमंदों को बांटा राशन

Published On

-पूज्य गुरुजी द्वारा रिलीज भजन को हर वर्ग द्वारा खूब पसंद किया जा रहा

बठिंडा। (सच कहूँ/सुखनाम) ब्लॉक बठिंडा की साध-संगत द्वारा रविवार मलोट रोड पर स्थित नामचर्चा घर में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा कर गुरुयश गाया गया। इस मौके पर पहुंची बड़ी संख्या में साध-संगत ने कविराज भाईयों द्वारा की शब्दवाणी को श्रद्धापूर्वक श्रवण किया गया और डेरा सच्चा सौदा के पवित्र ग्रंथ में से संतों-महात्माओं के अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए। इस मौके पर 45 मैंबर पंजाब गुरदेव सिंह इन्सां ने समूह साध-संगत को पूज्य गुरु जी द्वारा गत रात्रि रिलीज किए गए नये शब्द की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी द्वारा बेहद मधुर आवाज में गाए इस शब्द को साध-संगत और हर वर्ग द्वारा खूब सराहा जा रहा है। उन्होंने साध-संगत को डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे 142 मानवता भलाई कार्यों को बढ़-चढ़कर करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु जी द्वारा शुरु किए नये मानवता भलाई कार्यों को एड्म ब्लॉक के दिशा-निर्देशों में जल्द ही शुरु किए जाएंगे।

इस अवसर पर ब्लॉक बठिंडा के धोबीआणा बस्ती के भंगीदास कुलतार इन्सां द्वारा अपने बेटे सिमरनजीत इन्सां की प्रमोशन होने की खुशी में 5 जरुरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया। इस मौके पर 45 मैंबर पंजाब रणजीत इन्सां, 45 मैंबर पंजाब बहन ऊषा इन्सां, माधवी इन्सां, मीनू इन्सां, जिला 25 मैंबर, जिला सुजान बहनें, ब्लॉक के 15 मैंबर, सुजान बहनें और अलग-अलग समितियों के जिम्मेवार और सेवादारों के अलावा बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts