Fire: कार में स्पार्किंग से लगी आग, जानी नुकसान से बचाव

Published On

अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Abohar News: बीती रात अबोहर के मलोट रोड पर अचानक तकनीकी खराबी के कारण एक कार में आग लग गई। कार में सवार व्यक्ति और उसकी पत्नी ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही समय में आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। कार को आग के गोले में बदलता देख राहगीरों ने अपने वाहन दूर रोक दिए ताकि किसी संभावित विस्फोट से बचा जा सके। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अबोहर के गली नंबर 6 स्थित गोबिंद नगरी निवासी कार चालक दविन्द्र सिंह अपनी पत्नी के साथ गोबिंदगढ़ के पास एक फूड मार्केट से लौट रहे थे।

जब वे शिवम ढाबा के पास पहुंचे तो कार में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और स्पार्किंग शुरू हो गई। दविन्द्र सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोक दिया, पत्नी को बाहर निकाला, कार की खिड़कियां खोलीं और स्वयं भी बाहर आ गए। जैसे ही वे बाहर निकले, स्पार्किंग ने आग का रूप ले लिया और कार में भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सिटी वन पुलिस भी मौके पर पहुंची। अच्छी बात यह रही कि दोनों सुरक्षित बच गए, लेकिन कार का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। Abohar News

यह भी पढ़ें:– Shalgam: किचन गार्डन में ऑर्गेनिक तरीके से उगा ली 8 किलो की शलगम 

About The Author

Related Posts