जालंधर : पूरे परिवार को जला कर मारने वाले व्यक्ति ने की आत्महत्या

Published On

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में जालंधर के महतपुर इलाके में पत्नी, ससुराली जनों और दो सौतेले बच्चों को आग के हवाले करने के एक दिन बाद, बुधवार को उसका शव लुधियाना के खुर्शेदपुर में सतलुज नदी के किनारे एक पेड़ से लटका पाया गया। खुर्शीदपुर गांव निवासी आरोपी कुलदीप सिंह ने कथित तौर पर अपने दोस्तों कुलविंदर सिंह और मल्कियत सिंह की मदद से अपने परिवार की हत्या को अंजाम दिया था।

पुलिस अधीक्षक (जांच) सरबजीत सिंह बहिया ने कहा कि कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मल्कियत सिंह फरार है। लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत जांच की कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक आरोपी कुलदीप सिंह ने 18 अक्टूबर को अपने ससुराल में घुस कर सास, ससुर, दो बच्चों और पत्नी को पेट्रोल डालकर जला दिया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts