सरकारी अस्पतालों का मरीज देखने का समय बदला

Published On

फाजिल्का : (रजनीश रवि ) जिले में सरकारी स्वास्थ्य सविधाओं के समय में बदलाव किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. चंद्र शेखर कक्कड़ ने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थान अब सुबह 8 बजे खुलेंगे और दोपहर 2 बजे बंद होंगे। जबकि दफ्तर का समय सुबह 9 बजे से 5 बजे तक का रहेगा।

इन संस्थानों में जिला अस्पताल फाजिल्का सब-डिविजनल अस्पताल अबोहर , और जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप-स्वास्थ्य केंद्र, आम आदमी क्लीनिक, ई.एस.आई. अस्पताल और अन्य डिस्पैंसरी शामिल है। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे जारी रहेंगी। सिविल सर्जन ने स्पष्ट किया कि सिविल सर्जन कार्यालय फाजिल्का और अस्पतालों में अन्य कार्यालों का समय पहले की तरह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेगा।

उल्लेखनीय है कि सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में गर्मियों का समय (15 अक्तूबर तक) सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है, जबकि सर्दियों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक की है।

About The Author

Related Posts