नशे के खिलाफ अभियान के तहत फाजिल्का को बड़ी सफलता

Published On

एक किलो 33 ग्राम हेरोइन सहित दो धरे

  • आरोपी राजस्थान के निवासी, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवी)। Fazilka News: फाजिल्का पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर फाजिल्का की टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद की है। Fazilka News

थाना सदर फाजिल्का के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर हरदेव सिंह की निगरानी में सहायक थानेदार मंगल सिंह पुलिस पार्टी सहित क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान गांव बेह कलंदर के पास दो युवक संदिग्ध हालात में आते दिखे, जिन्हें पुलिस ने शक के आधार पर रोका। पूछताछ के दौरान जब उनकी तलाशी ली गई तो पुलिस ने पीपीएस अधिकारी लवदीप सिंह गिल की उपस्थिति में उनके पास से प्लास्टिक के लिफाफे में छिपाकर रखी गई 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद की।

गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान हरदीप सिंह पुत्र सुखमंदर सिंह निवासी अमर सिंह वाला, पीली बंगा, हनुमानगढ़ (राजस्थान) और जयदीप सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी खारा चक्क, सादुलशहर, श्रीगंगानगर (राजस्थान) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी हरदीप सिंह के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। Fazilka News

यह भी पढ़ें:– नृशंस कृत्य: कस्सी से गदर्न काट कर पत्नी की हत्या

About The Author

Related Posts