सड़क हादसे में ईओ मक्खनपुर समेत दो की मौत

Published On

साइकिल सवार किशोर को बचाने में पोल से टकराई कार | Firozabad News

  • साइकिल सवार किशोर की भी मौत हुई

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Firozabad News: सड़क हादसे में ईओ समेत दो लोगों की मौत हुई है। मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार साइकिल से सड़क पार कर रहे बालक से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। कार साइकिल से टकराने के बाद पोल से जा टकराई । इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मक्खनपुर नगर पंचायत में शोक की लहर है। Firozabad News

मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमर बहादुर शनिवार दोपहर को अपनी कार द्वारा कहीं जा रहे थे। नए बाईपास पर बिल्टीगढ़ के पास साइकिल पर सवार 15 वर्षीय अंकित राठौर पुत्र अमरपाल राठौर की भी मौत हो गई है । मृत बालक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। Firozabad News

यह भी पढ़ें:– शिखर शिक्षा सदन के बच्चों ने मातृ दिवस पर बनाए सुन्दर कार्ड

About The Author

Related Posts