तलवारों और कापों से लैस युवकों ने बाइक सवार पर किया हमला

Published On

सरकारी अस्पताल में भर्ती युवक के लगे 15 टांके | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। पंजपीर नगर निवासी एक युवक को बीती रात कछ हुंडदंगी युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते उस समय कापों तलवारों से हमला कर घायल कर दिया जब वह बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त के घर जा रहा था। घायल युवक को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। Abohar News

उपचाराधीन उदयवीर पुत्र हरमनप्रीत सिंह आुय करीब 17 साल ने बताया कि करीब 3 माह पहले उसका पटेल पार्क के निकट कुछ युवकों से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते गत रात्रि जब वह बाईक पर सवार होकर अपने दोस्त से मिलने के लिए कोठी फैज में जा रहा था तो इन्द्रा नगरी के निकट उक्त युवकों ने उसे घेर लिया।

तलवारों और कापों से लैस उक्त युवकों ने उसके बाइक को रुकवाकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी जिन्होंने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। डाक्टरों के अनुसार उसके सिर पर 15 टांके लगे हैं और शरीर पर गहरी चोटों के निशान हैं। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें:– घग्गर के पानी में घिरे लोगों की मदद के लिए जुटे डेरा श्रद्धालु

About The Author

Related Posts