संगरिया में दिखी डेरा सच्चा सौदा की 'बेटा-बेटी एक समान' मुहिम की झलक
बेटी-बहुओं ने दिया वेदप्रकाश योगी इन्सां की अर्थी को कंधा
संगरिया (सच कहूँ/सुरेन्द्र जग्गा)। शहर के वार्ड नं. 28 निवासी वेदप्रकाश योगी इन्सां (पुत्र दयाराम योगी) अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर प्रभु चरणों में सचखंड जा बिराजे। उनके अंतिम संस्कार दौरान डेरा सच्चा सौदा की 'बेटा-बेटी एक समान' मुहिम की अनूठी मिसाल देखने को मिली। Sangaria News
डेरा सच्चा सौदा की मर्यादाओं का पालन करते हुए, समाज की पुरानी रूढ़ियों को तोड़कर सचखंडवासी वेदप्रकाश योगी की बेटी सुशीला इन्सां व पुत्रवधु रजनी इन्सां व सुनीता इन्सां ने अर्थी को कंधा दिया। रामबाग (शमशान घाट) में विनती का भजन बोलकर अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा किया गया।
इस दुखद घड़ी में सच्चा नम्र सेवादार कृष्ण सोनी इन्सां, भोला सिंह इन्सां, रणवीर इन्सां सहित डेरा सच्चा सौदा की विभिन्न समितियों के जिम्मेवारों और साध-संगत ने पहुंचकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतप्त परिवार में उनके पुत्र नरेश योगी इन्सां और मदन योगी इन्सां सहित अन्य परिजन मौजूद रहे। डेरा अनुयायियों द्वारा दी गई इस प्रेरणादायक विदाई की क्षेत्र में काफी चर्चा रही, जो महिला सशक्तिकरण व समानता का संदेश देती है। Sangaria News