नशे की ओवरडोज से एक और युवक की मौत

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। नशे की ओवरडोज एक और युवक की मौत का कारण बन गई। इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में मर्ग दर्ज हुई है। पुलिस के अनुसार नानकराम (53) पुत्र सोहनलाल सांसी निवासी वार्ड 39, टाउन ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसका लडक़ा मोहनलाल (29) नशा करने का आदी था। सोमवार रात्रि को अत्यधिक नशा करने से मोहनलाल की मौत हो गई। उसका शव बिश्नोई धर्मशाला के पीछे स्थित हनुमान मंदिर के पास मिला। पुलिस ने मृतक मोहनलाल का शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। जांच एएसआई दलीपसिंह कर रहे हैं। Hanumangarh News

खाली भूखंड में मिली युवक की लाश, नशे की ओवरडोज से मौत होने की आशंका!

About The Author

Related Posts