शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की NSS इकाई का नशा मुक्ति जागरूकता अभियान
“नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत ग्राम गुरुसर मोडिया, 32 एमओडी एवं 35 एमओडी में जागरूकता अभियान आयोजित
Drug De-addiction Awareness Campaign: श्री गुरुसर मोडिया। शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), रैगिंग विरोधी समिति एवं अनुशासन समिति के संयुक्त तत्वावधान में “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत ग्राम गुरुसर मोडिया, 32 एमओडी एवं 35 एमओडी में जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान NSS स्वयंसेविकाओं ने गांवों में घर-घर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा स्वस्थ एवं नशा मुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। Shri Gurusar Modia News
स्वयंसेविकाओं ने ग्रामीणों को बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार एवं समाज तीनों के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से अपील की कि वे परिवार एवं समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं तथा युवाओं को इस बुराई से दूर रखने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलवाई गई, जिसमें सभी ने स्वयं नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
महाविद्यालय की प्राचार्या Dr. Navjot Kaur Gill ने अपने संदेश में कहा कि “नशा समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। यदि युवा शक्ति दृढ़ संकल्प कर ले, तो समाज को इस बुराई से मुक्त किया जा सकता है। NSS स्वयंसेविकाओं का यह प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। स्वयंसेविकाओं एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से यह जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में NSS इकाई द्वारा संदेश दिया गया कि नशा मुक्त समाज ही स्वस्थ एवं समृद्ध राष्ट्र की आधारशिला है तथा इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। Shri Gurusar Modia News

About The Author