Free Medical Check-up Camp: शाह सतनाम जी जनरल हस्पताल, श्रीगुरुसर मोडिया ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, 184 ने उठाया लाभ

सफेद मोतिया के ऑपरेशन के लिए 23 नेत्र रोगियों का चयन

Published On

Free Medical Check-up Camp: श्रीगंगानगर(सच कहूँ न्यूज)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गाँव निरवाना में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का 184 ग्रामीणों ने लाभ उठाया। शाह सतनाम जी जनरल हस्पताल, श्रीगुरुसर मोडिया (Shah Satnam Ji General Hospital, Sri Gurusar Modia) द्वारा आयोजित इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 23 नेत्र रोगियों का चयन सफेद मोतिया के ऑपरेशन के लिए किया गया।

शिविर में 135 ग्रामीणों की नेत्र जांच, 27 ग्रामीणों की काया जांच व 22 ग्रामीणों ने दंत जांच का लाभ उठाया। सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस शिविर में डॉ. घनश्याम बिश्नोई, डॉ. राजन गिल्होत्रा व वरिष्ठ सहायक दीप कुमार ने अपनी सेवाएं प्रदान की। चयनित मरीजों के सफेद मोतिया के ऑपरेशन श्रीगुरुसर मोडिया अस्पताल में नि:शुल्क किए जाएँगे। लैब टेस्ट जांच छूट का पांच ग्रामीणों ने लाभ उठाया। शिविर को सफल बनाने में गुरप्रीत सिंह, रमेश सिंह, विक्रम सिंह, आत्मा सिंह, लवप्रीत सिंह, अजमेर सिंह, सुरजीत सिंह, सोहन सिंह, मोहन सिंह व अशोक सिंह अन्य ग्रामीणों का सहयोग रहा। 

About The Author

Related Posts