व्यापार मंडल जंक्शन की कार्यकारिणी के विस्तार में इन्द्राज गोदारा उपाध्यक्ष, तरुण कौशल सचिव नियुक्त

Published On

हनुमानगढ़। जंक्शन के व्यापार मंडल की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष कुलवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में व्यापारिक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों की सहमति से नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इन्द्राज गोदारा को उपाध्यक्ष, तरुण कौशल को सचिव, डिप्टी स्वरूप बंसल को कोषाध्यक्ष और नरपिन्द्र जोहल को उपसचिव पद पर नियुक्त किया गया। Hanumangarh News

अध्यक्ष कुलवीर सिंह ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि व्यापार मंडल का उद्देश्य केवल व्यापारियों की समस्याओं को उठाना ही नहीं, बल्कि सामाजिक और प्रशासनिक समन्वय स्थापित कर व्यापारिक वातावरण को सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने आशा जताई कि नई टीम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में व्यापारियों के लिए विशेष जागरूकता शिविर, प्रशिक्षण कार्यक्रम और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठक में मौजूद व्यापार मंडल के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के गठन का स्वागत करते हुए संगठन को एक नई दिशा देने की बात कही। बैठक का समापन सामूहिक सहमति और संगठनात्मक एकता के संकल्प के साथ किया गया। Hanumangarh News

Haryana News: पीएम के जाते ही सीएम एक्शन में आए, प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर दिए ये आदेश!

About The Author

Related Posts