Punjab

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, विदेशी गैंगस्टरों से जुड़ा ऑपरेटिव गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके और पंजाब को स्वस्थ बनाया जा सके
पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ

शराब व बिक्री राशि बरामद

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

गोगामेड़ी पुलिस थाना की कार्यवाही | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। गोगामेड़ी थाना पुलिस (Gogamedi Police) ने अवैध शराब व बिक्री राशि बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी है। गोगामेड़ी पुलिस थाना प्रभारी एसआई राधेश्याम ने बताया कि हैड कांस्टेबल गजानंद के नेतृत्व में गठित टीम सोमवार रात्रि को गश्त कर रही थी। Hanumangarh News

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने गांव ढाणी बेरवाल में पालाराम उर्फ धर्मपाल (39) पुत्र हरिसिंह जाट निवासी ढाणी बेरवाल पीएस गोगामेड़ी के कब्जा से चार कार्टून में 42 बोतल देसी शराब, दो कार्टून में 24 बोतल बीयर, चार कार्टून में वोदका शराब के 180 प्लास्टिक पव्वे, नौ कार्टून में देसी मदिरा के प्लास्टिक के 432 पव्वे, एक कार्टून में अंग्रेजी शराब के 20 पव्वे बिना लाइसेंस व बिना परमिट बरामद किए। साथ ही 5170 रुपए की बिक्री राशि बरामद कर पालाराम को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। प्रकरण में अनुसंधान जारी है। पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल गजानन्द, कांस्टेबल पवन कुमार, विक्रम शामिल रहे। इस कार्यवाही में हैड कांस्टेबल प्रवीण व जिला विशेष टीम सेक्टर नोहर की विशेष भूमिका रही। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– पिकअप गाड़ी से 2 लाख रुपए की संदिग्ध राशि जब्त

About The Author

Related Posts