RAS Results: आरएएस परीक्षा के चयनित होनहारों की लिस्ट, भलीसर निवासी दिनेश को प्रथम स्थान

Published On

RAS Final Results: प्रदेश की प्रतिष्ठित आरएएस (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी हुआ, जिससे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर राज्य के कई युवाओं ने सफलता हासिल की है। इसी कड़ी में रायसिंहनगर के गांव 50 एनपी ततारसर निवासी शालू पुत्री चेतराम कस्वां ने 8वीं रैंक हासिल की। श्रीविजयनगर निवासी आंचल पुत्री शंभू ने 26वीं रैंक,  ममता लिम्बा भगवानसर सूरतगढ़ ने 27वीं रैंक, पीलीबंगा की बेटी एसडीएम पूनम सोनी पुत्री साहबराम को एक बार पुन: आरएएस 2025 में 57वीं रैंक प्राप्त हुई है। RAS Results

भलीसर निवासी दिनेश पुत्र रामधन बिश्नोई को राजस्थान लोक सेवा आयोग 2024 में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। सिंगरासर निवासी ममता स्वामी पुत्री सीताराम स्वामी, पुराना बाजार सूरतगढ़ निवासी कीर्ति चौधरी पुत्री गोविंद चौधरी आरएएस में चयनित हुए। नोहर के गांव असरजाना निवासी सुमित पुत्र गौरीशंकर माली आरपीएससी द्वारा आयोजित आरएएस परीक्षा-2024 में 91वीं रैंक के साथ चयनित हुए हैं। RAS Results

About The Author

Related Posts