विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ में लोकेश शर्मा को नई जिम्मेदारी

जिला संगठन महासचिव नियुक्त, युवा सशक्तिकरण-शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प

Published On

हनुमानगढ़। सामाजिक सेवा, शिक्षा एवं युवा नेतृत्व के क्षेत्र में सक्रिय युवा लोकेश शर्मा को विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ में वर्ष 2026 से 2028 के लिए जिला संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महासचिव युवा प्रकोष्ठ की अनुशंसा एवं अनुमोदन के बाद की गई। Hanumangarh News

लोकेश शर्मा की नियुक्ति पर समाज के विभिन्न वर्गों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। शर्मा लंबे समय से शिक्षा, कौशल विकास एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। एलाइन स्किल्स एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से वे युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आरएस-सीआईटी, डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइन, फैशन डिजाइन सहित विभिन्न रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं।

इससे पूर्व शर्मा विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ में जिला उपाध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे समाज की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और निरंतर समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे गौड़ ब्राह्मण महासभा, सर्व ब्राह्मण महासभा एवं राजस्थान ब्राह्मण महासभा में जिला उपाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हैं। Hanumangarh News

नवनियुक्त जिला संगठन महासचिव लोकेश शर्मा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन ने उन पर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वे संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे ।

वे समाजहित, युवा सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहेंगे। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि लोकेश शर्मा के अनुभव, सक्रियता एवं नेतृत्व क्षमता से विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा समाजहित के कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts