दहेज की भेंट चढ़ी विवाहिता, गला दबाकर हत्या

Published On

परिजनों के पहुंचने पर दो दिन बाद मेडिकल बोर्ड ने किया शव का पोस्टमार्टम

  • मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। वीरवार को विवाहिता की दहेज की मांग को लेकर गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका मूलत: उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी जो जिले के गोलूवाला में आरोपी पति के साथ रह रही थी। वीरवार को परिजनों के आने के बाद दोपहर को मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम हुआ। इस सम्बन्ध में मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार जीतू रैदास पुत्र राम प्रसाद निवासी अमराहट उत्तर प्रदेश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बहन राखी (36) की शादी अंकित उर्फ बंटी पुत्र विरेन्द्र सिंह निवासी हकीकतपुर उत्तर प्रदेश के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद राखी और बंटी दोनों गोलूवाला आ गए और सिहागान में किराए के मकान में रहने लगे। जीतू रैदास ने बताया कि कुछ समय बाद उसकी बहन ने बताया कि उसका पति बंटी उसे दहेज के लिए तंग कर रहा है। 31 दिसम्बर को रात करीब 8-9 बजे राखी ने उसकी बहन राधा को वीडियो कॉल की। तब राखी काफी डरी और घबराई थी। इसके बाद बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि बंटी ने उसकी बहन राखी की गला दबाकर हत्या कर दी है।

‘‘पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अंकित उर्फ बंटी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 बी, 498 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी गोलूवाला में धान मंडी के पास स्थित एक स्वीट हाउस पर काम करता है। बहरहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगामी कार्रवाई की जाएगी।
-अन्तरसिंह श्योराण, जांच अधिकारी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts