दु:खद: दूषित पानी से बीमार होकर एक दर्जन से अधिक मोर मरे

Published On

अलवर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में अलवर जिले के कठूमर उपखंड के कालवाडी ग्राम पंचायत के गांवों में दूषित पानी से राष्ट्रीय पक्षी मोर के बीमार होने से बीमार होने से पिछले पन्द्रह दिनों में एक दर्जन से अधिक मोरों की मौत हो चुकी है। सरपंच रमेश मीना ने बताया कि कालवाडी, अगराया, भैरूबास में एक दर्जन से ज्यादा राष्ट्रीय पक्षी मर चुके हैं। उन्होंने बताया कि मोर अचानक जमीन पर लुढ़क जाते हैं।

कुछ ही पलों में इनकी मौत हो जाती है। इसकी सूचना वन विभाग और खेड़ली पशु चिकित्सा प्रभारी डा. इंद्रराज सिंह को दी जा चुकी है। वन विभाग के रेंजर जितेंद्र सैन ने बताया कि वन विभाग ने एक मृत मोर पोस्टमार्टम कराया। जिसमें मौत का कारण दूषित जल से होने वाला बर्ड टायफाइड सामने आया है। मोरों के पानी पीने के स्थलों पर दवा डाली जा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कठूमर के सुंडियाना गांव में भी मोरो में टाईफाइड की बीमारी से आधा दर्जन से ज्यादा मोर मारे जा चुके हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts